1st Bihar Published by: Updated Apr 02, 2020, 8:12:47 AM
- फ़ोटो
DELHI: कोरोना से लड़ने के लिए अब तीनों सेना ने तैयारी कर ली है. इसको लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जानकारी ली तो बताया गया कि 133 हॉस्पिटल और साढ़े 8 हजार डॉक्टर तैयार है. इसके अलावे कई रिटायर्ड डॉक्टर भी सेवा देने को लेकर तैयार है. देश के 25 हजार एनसीसी कैडेट्स को भी ट्रेनिंग दी जा रही है.
इसमें मौजूद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सेना के अस्पतालों में 9 हजार से ज्यादा बेड उपलब्ध हैं. कई जगहों पर 1 हजार से ज्यादा लोगों को क्वॉरेंटाइन में रखा गया है. देश में सेना के 133 अस्पताल हैं इनमें सबसे से अधिक मिलट्री के 112 मिलिट्री, 12 एयरफोर्स और 9 नेवी हॉस्पिटल है. साढ़े 8 हजार डॉक्टर हैं.
स्टैंडबाय में जहाज भी तैयार
नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह ने राजनाथ सिंह को बताया कि स्थिति से निपटने को लेकर नौसेना का जहाज स्टैंडबाय पर है. जरूरत पड़ने पर स्थानीय के साथ मिलकर भी काम किया जा रहा है. आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विस के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल अनूप बनर्जी ने ने बताया कि रिटायर्ड हेल्थ प्रोफेशनल्स भी सेवा देने के लिए तैयार हैं. देश के 25 हजार से ज्यादा एनसीसी कैडेट्स को भी ट्रेनिंग दी जा रही है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...