1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 02, 2024, 7:48:14 PM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बरेली से आ रही है, जहां अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
दरअसल, सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित हो रही थी। इस पटाखा फैक्ट्री के आसपास रिहायशी मकान भी बने हुए थे। रहमान शाह के घर में बुधवार की देर शाम जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के 8 मकान ध्वस्त हो गए हैं।
जिसके मलबे में दबने से अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची है और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर मौजूद है।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। रहमान शाह के रिश्तेदार नाजिम और मासिर सिरौली बाजार में आतिशबाजी का काम करते हैं। रहमान शाह भी चोरी छीपे पटाखा बनाकर उन्हें देता था। बुधवार को उसी पटाखे में धमाका हो गया। जिसमें रहमान शाह की बहू समेत पांच लोगों की जान चली गई।