Hindi News / news / क्रिकेटर हरभजन सिंह होंगे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का...

क्रिकेटर हरभजन सिंह होंगे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कमान भी सौंपे जाने की चर्चा

1st Bihar Published by: Updated Mar 17, 2022, 3:43:23 PM

क्रिकेटर हरभजन सिंह होंगे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कमान भी सौंपे जाने की चर्चा

- फ़ोटो

DESK: आम आदमी पार्टी ने क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वही इस बात की भी चर्चा हो रही है कि उन्हें स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कमान भी सौंपा जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो पंजाब में खेलों को लेकर ये बड़ा संदेश जाएगा। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद हरभजन सिंह यह कहा था कि वे पंजाब की सेवा करना चाहते हैं।  


बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह ऐलान किया था कि जालंधर में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनायी जाएगी। आम आदमी पार्टी ने हरभजन सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी को 5 सीटें मिलने वाली है। इसमें पहला नाम क्रिकेटर हरभजन सिंह का है। पार्टी की ओर से इसकी हरी झंडी भी दिखा दी गयी है। 


गौरतलब है कि इससे पहले क्रिकेटर हरभजन सिंह के बीजेपी में शामिल होने की अफवाहें उड़ी थी। जिसके बाद खुद हरभजन सिंह को सामने आना पड़ा था। बीजेपी में शामिल होने की चर्चा को हरभजन सिंह ने सिरे से खारिज किया था और इसे गलत खबर बताया था। 2017 में भी हरभजन सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा जोरशोर से हुई थी लेकिन यह बात भी सच साबित नहीं हुई। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद हरभजन सिंह साफ तौर पर यह कहा था कि वे पंजाब की सेवा करना चाहते हैं।