1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 07, 2019, 7:27:13 PM
- फ़ोटो
ARA : बिहार में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं. इस वक्त खबर निकल कर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया है. बताया जा रहा है कि व्यवसायी के दोस्त को भी अपराधियों ने अपना निशाना बनाया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. पूरी वारदात आरा के नगर थाना इलाके की है. जहां महाजन टोली नंबर-1 में सरेआम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को चाकू मार दिया. घटना में व्यवसायी विनय सोनी और उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की तलाश जारी है. फिलहाल दोनों जख्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट