Bihar News: पटना में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था शख्स

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 25, 2024, 10:08:40 PM

Bihar News: पटना में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था शख्स

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी हर दिन लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा घटना राजधानी पटना से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। 


दरअसल, घटना पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के अलबकसपुर की है। मंगलवार की देर रात ओरियारा गांव निवासी 36 वर्षीय प्रदुमन कुमार अपने गांव लौट रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में प्रदुमन को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


पुलिस के अनुसार, प्रदुमन कुमार पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और करीब 8 महीने पहले वह जेल से छूटा था। पुलिस का मानना है कि यह घटना किसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।