1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 17, 2019, 8:25:04 AM
- फ़ोटो
DESK : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शुक्रवार को सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2019 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. परीक्षा का आयोजन 8 दिसंबर 2019 को किया जाएगा. जिसके लिए इच्छुक कैंडिडेट 19 अगस्त से 18 सितंबर कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की फीस जमा करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर है. इसके साथ ही परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी 19 अगस्त को CTET के वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जारी कर दी जाएगी. यह परीक्षा पूरे देश में 110 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी.