Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में अरवल जिला प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा Bihar Politics: ‘महागठबंधन में सबकुछ तय, जल्द होगी सीटों की घोषणा’ सीट शेयरिंग पर मुकेश सहनी का बड़ा दावा Bihar Politics: ‘महागठबंधन में सबकुछ तय, जल्द होगी सीटों की घोषणा’ सीट शेयरिंग पर मुकेश सहनी का बड़ा दावा BIHAR NEWS : बस की छत पर सवार दो यात्री करंट से झुलसे, हालत गंभीर कैमूर में भीषण जाम से लोग परेशान: मोहनिया से टोल प्लाजा तक NH-19 पर घंटों फंसे वाहन चालक Bihar Crime News: बिहार में नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर की लड़की की हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: बिहार में नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर की लड़की की हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम Navi Mumbai Airport : प्रधानमंत्री मोदी ने किया नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन , जानें कब और कहां के लिए शुरू होंगी फ्लाइट? Bihar Crime News: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही एक्शन में बिहार पुलिस, दियारा इलाके में अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा Bihar Crime News: आदर्श आचार संहिता लागू होते ही एक्शन में बिहार पुलिस, दियारा इलाके में अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा
1st Bihar Published by: PRASHANT KUMAR Updated Tue, 31 Aug 2021 02:14:01 PM IST
- फ़ोटो
DESK: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दरभंगा और मधुबनी जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न पुलों एवं तटबंधों का निरीक्षण किया।
मधुबनी और दरभंगा जिले का एरियल सर्वे करने के दौरान मुख्यमंत्री दरभंगा के कुशेश्वर स्थान पहुंचे जहां एनडीआरएफ की टीम के साथ स्टीमर में बैठकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात की।
गौरतलब है कि हायाघाट रेलवे स्टेशन के पास मुंडा पुल पर बाढ़ के पानी आ जाने से दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन भी बंद हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान कई अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ थे। मुख्यमंत्री ने एक एक चीज को बारिकी से देखा और इन इलाकों में चलाए जा रहे राहत कार्यों की भी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशेश्वर स्थान पूर्वी स्थित सोहरावा, अदलपुर एवं बाढ़ से जलमग्न क्षेत्रों का बोट से सर्वेक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का जायजा लेने के बाद CM नीतीश ने कुशेश्वर स्थान मंदिर में की पूजा अर्चना की। जिसके बाद दिवंगत नेता शशिभूषण हजारी के घर भी गए। जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाढ़ प्रभावित जिले दरभंगा और मधुबनी का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को सभी तरह की मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है।
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा और मधुबनी जिले के दौरे पर थे। हवाई सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न पुलों एवं तटबंधों का निरीक्षण किया। मधुबनी और दरभंगा जिले का एरियल सर्वे करने के दौरान मुख्यमंत्री दरभंगा के कुशेश्वर स्थान भी पहुंचे जहां एनडीआरएफ की टीम के साथ बोट में बैठकर उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात की। बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर तरह की मदद पहुंचाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा की स्थिति अच्छी नहीं है एक बार पानी घुस जाने के बाद पानी निकलना मुश्किल हो जाता है।
एरियल सर्वे करने के बाद पटना पहुंचे मुख्यमंत्री ने जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि जातीय जनगणना पर हम लोगों ने प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी बातें रख दी हैं लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। जिसका हम लोग इंतजार कर रहे हैं। वही पीएम मेटेरियल के सवाल पर सीएम ने कहा कि यह सब फालतू बातें है। इस तरह की बातों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई कुछ भी बोल दे तो वह सही नहीं होता।