1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 14, 2024, 7:48:37 AM
- फ़ोटो
DESK : बड़ी खबर मुंबई के घाटकोपर इलाके से आ रही है। जहां एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है और सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 31 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
इस हादसे में कुल 88 लोग प्रभावित हुए हैं। रेस्क्यू टीम ने 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया है जबकि अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, मुंबई के घाटकोपर इलाके में धूल भरी आंधी और बारिश के दौरान एक पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध होर्डिंग गिर गया। जिसके नीचे दबने से 14 लोगों की जान चली गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर दुख जताया है।