1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 07, 2019, 11:40:43 AM
- फ़ोटो
PATNA : नौबतपुर के भेलूरा रामपुर के महेंद्र रोड में एक व्यक्ति की लाश देख सनसनी फैल गयी. मृतक की शिनाख्त अंडा पकौली निवासी 65 वर्षीय राम नारायण सिंह के रूप में हुई है. शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. राम नारायण सिंह की पहचान इलाके में पुराने कम्युनिस्ट नेता के रूप में थी. हाल के वर्षों में वे जेडीयू से जुड़े थे. अभी वे रूपचंद टोला के एक बिजली ऑफिस में निजी गार्ड का काम करते थे. राम नारायण सिंह की हत्त्या हुई है या मौत इसकी जांच में पुलिस जुटी है. परिजनों का कहना है कि राम नारायण सिंह मंगलवार की रात बिजली ऑफिस में ड्यूटी करने निकले थे लेकिन ड्यूटी पर पहुंचे. फिर अचानक उनकी मौत की खबर मिली. जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. नौबतपुर से पंकज की रिपोर्ट