1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 28, 2023, 3:28:59 PM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना में गंगा स्नान के दौरान करतवबाजी दिखना दो युवकों को काफी महंगा पड़ गया। इसमें एक युवक की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। वहीं, दूसरे को SDRF की टीम ने काफी मश्कत के बाद बचाया। यह घटना कच्ची दरगाह स्थित गंगा नदी के किनारे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना में गंगा नदी में आठ फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर नहा रहे वाले दो युवक डूब गए। जिसमें प्रियांशु कुमार की डूबने से मौत हो गई, जिसका शव एसडीआरएफ दारोगा अशोक यादव ने अपनी टीम के साथ मिलकर बरामद किया है। वहीं नदी में डूब रहे दूसरे युवक निशांत कुमार को एसडीआरएफ ने डूबने के क्रम में बाहर निकाला और इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि, मृत युवक की न्यू बस स्टैंड बैरिया का निवासी प्रियांशु कुमार है, तो दूसरा युवक भूतनाथ निवासी निशांत कुमार है। यह दोनों युवक की आयु 20 से 25 साल बताई जा रही है। यह दोनों युवक 8 फीट की ऊंचाई से गंगा नदी में छलांग लगाकर नहा रहे थे। इसी बीच अचानक अचानक 15 से 20 फीट गहरे पानी में चले गए। जिसके बाद एक युवक मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, निशांत कुमार को एसडीआरफ ने बचा लिया।