1st Bihar Published by: Updated Apr 08, 2020, 5:23:48 PM
- फ़ोटो
DELHI : कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज दिल्ली एम्स का दौरा किया है. दिल्ली एम्स पहुंचे अश्विनी चौबे ने वहां के निदेशक डॉ रणजीत गुलेरिया से मुलाकात की और तैयारियों का जायजा लिया. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कोर्ट को लेकर एम्स की तरफ से की गई तैयारी पर फीडबैक के साथ-साथ वहां मौजूद की स्थिति की जानकारी भी ली.
दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे न्यायमूर्ति त्रिपाठी का भी अश्विनी चौबे ने हालचाल जाना. उन्होंने एम्स में कोरोना मरीजों के लिए किए गए इंतजामों का भी जायजा लिया. साथ ही साथ भविष्य में इस महामारी से निपटने के लिए किस तरह की तैयारी की जाए इसको लेकर चर्चा भी की.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्य सरकारों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करने की अपील करते हुए कहा है कि देश की जनता को केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से जारी किए गए गाइडलाइन के मुताबिक ही खुद को बचाकर रखना होगा.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...