Hindi News / news / दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर...

दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 16, 2023, 10:43:17 AM

दिल्ली के एक और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा

- फ़ोटो

DESK:  दिल्ली में एक बार फिर एक स्कूल को बम की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि e-mail  के जरिए पुष्प विहार के अमृता स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. e-mail  मिलने के बाद स्कूल में पुलिस के साथ अन्य टीमें पहुंच गई है. पूरे स्कूल में पुलिस जांच कर रही है. बम डिस्पोजल टीम भी स्कूल में अच्छी तरह से जांच कर रही है. बता दे कि इससे पहले भी साउथ दिल्ली में कई स्कूलों में इस तरह के धमकी भरे मेल मिल चुके हैं.  


वही इस मामले में दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि जांच चल रही है लेकिन अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. 


मालूम हो कि इससे पहले अप्रैल में दिल्ली के पब्लिक स्कूल में बम होने की धमकी के बाद हंगामा मच गया था. जहां मथुरा रोड स्थित DPS में बम की धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की थी और स्कूल को खाली कराया था. लेकिन ये धमकी अफवाह एक अपवाह निकली.