TEJASHWI YADAV : पटना यूनिवर्सिटी में 56 वोकेशनल कोर्स बंद, तेजस्वी यादव ने नीतीश-मोदी सरकार पर साधा निशाना Bihar News: इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप Life style: आंखों और दिमाग को दें स्क्रीन से ब्रेक, जानिए... कैसे और क्यों ? शराब माफिया के आगे बेबस बिहार पुलिस: महिला दारोगा और जवानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगते रहे वर्दीधारी; देखिए.. Video Life style: यूरिन में लाल रंग दिखे तो हो जाएं सावधान, हो सकती है गंभीर बीमारी BIHAR ELECTION : अनंत के विरोधियों को साथ बैठाकर हो रही गोलबंदी, नेता जी तैयार कर रहे नया समीकरण Bihar News: गंडक के कटाव से बिहार का यह गांव पूरी तरह तबाह, 100 से अधिक घर नदी के पानी में बहे Bihar News: नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर बिहारवासियों को बड़ी राहत: दिवाली और छठ पर्व पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, 40,700 अतिरिक्त बर्थ की सुविधा बिहारवासियों को बड़ी राहत: दिवाली और छठ पर्व पर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, 40,700 अतिरिक्त बर्थ की सुविधा
1st Bihar Published by: Updated Wed, 11 May 2022 07:09:18 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : देश–दुनिया में इन दिनों सोशल मीडिया वाला इश्क खूब परवान चढ़ रहा है। ऐसा ही एक मामला पटना में देखने को मिला है। इंस्टाग्राम के जरिए दिल्ली की रहने वाली एक लड़की को पटना के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। अपनी मोहब्बत को पाने के लिए यह लड़की दिल्ली से भागकर पटना चली आई। लड़की मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है और उसके मां-बाप दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली में लड़की के परिजनों ने लिखित कंप्लेन दर्ज करवाई जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।
पटना एसएसपी को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल शास्त्रीनगर थाने की पुलिस को यह टास्क दिया कि वह लड़की की तलाश करे। पुलिस ने मंगलवार को ही लड़की और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया है। लड़की के प्रेमी का नाम अंकित है और वह दानापुर का रहने वाला है। लड़का–लड़की दोनों अंकित के एक रिश्तेदार के घर पुनपुन इलाके में रह रहे थे।
दिल्ली वाली लड़की के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इंस्टाग्राम पर उसका प्रोफाइल है और इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर ही वह अंकित के संपर्क में आई थी। लड़की नर्सिंग की छात्रा है। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने की आदत के कारण ही पुलिस उस तक पहुंच पाई। पटना पहुंचने के बाद लड़की ने पटना जू के आसपास की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी, इसके बाद घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस लड़की तक पहुंची। लड़की की बरामदगी के बाद दिल्ली पुलिस और उसके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।