Hindi News / news / दिल्ली मेट्रो में सीट नहीं मिली तो युवक की गोद में जा बैठी...

दिल्ली मेट्रो में सीट नहीं मिली तो युवक की गोद में जा बैठी युवती, कहा..हम भी बेशर्म बन जाएंगे, हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 12, 2024, 7:43:44 PM

दिल्ली मेट्रो में सीट नहीं मिली तो युवक की गोद में जा बैठी युवती, कहा..हम भी बेशर्म बन जाएंगे, हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा..

- फ़ोटो

DELHI: दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर आए दिन झगड़े होते रहते हैं। इस बार एक युवती ने ऐसा कदम उठाया कि लोग देखते ही रह गये। कुछ लोग सीट पर बैठे हुए थे और एक युवती खड़ी थी। युवती ने एक शख्स को सीट देने की बात कही लेकिन उसने जब युवक ने उसे बैठने नहीं दिया।


फिर क्या था वो युवक की गोद में जाकर बैठने लगी यह देख पास बैठा व्यक्ति उठ खड़ा हुआ लेकिन वो शख्स अपनी सीट पर बैठा रहा और युवती उसके पैरों पर बैठ गयी। यह देखकर और युवती की बातें सुनकर अन्य यात्री भी हैरान हो गये। 


इस दौरान युवती कहती है कि हम भी बेशर्म बन जाएंगे.. मैं तो यहीं बैंठूंगी, हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा, फर्क तो आपको पड़ेगा वो भी अभी नहीं रात को। ये बैठे रहे हमे क्या जाता है हम रूल रेगुलेशन के अनुसार चलते हैं तुम्हारी तरह नहीं चलते हैं।