Hindi News / news / दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, चौथी मंजिल...

दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, चौथी मंजिल से कूदकर छात्रों ने बचाई जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 15, 2023, 1:35:29 PM

दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, चौथी मंजिल से कूदकर छात्रों ने बचाई जान

- फ़ोटो

DELHI: इस वक्त बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है जहां मुखर्जी नगर में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई है. आग आज दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे लगी. कोचिंग सेंटर में भीषण आग को देख छात्रों में हड़कंप मच गया. छात्रों में चीख-पुकार मचना लगा. 


इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाना और छात्रों का रेस्क्यू करना शुरू किया. घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं.


मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि कुछ स्टूडेंट्स ने कूदकर अपनी जान बचाई. फिलहाल अभी तक किसी भी जनहानि की जानकारी नहीं है. 11  फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटे हैं. मौके पर मौजूद स्थानीय लोग भी छात्रों को कोंचिग सेंटर से बाहर निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम की मदद कर रहे हैं.