Hindi News / news / दिल्ली: रेलवे गोदाम में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियों ने...

दिल्ली: रेलवे गोदाम में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

1st Bihar Published by: Updated Apr 24, 2022, 8:40:14 PM

दिल्ली: रेलवे गोदाम में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

- फ़ोटो

DELHI: खबर दिल्ली से आ रही है जहां रेलवे के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


हालांकि अगलगी में कितने का नुकसान हुआ है इस बात का जानकारी अभी नहीं दी गयी है। घटना दिल्ली के प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित रेलवे गोदाम में हुई है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


आग इतनी भयावह थी की इसे बुझाने के लिए करीब 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।