1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 02, 2023, 11:39:52 AM
- फ़ोटो
DELHI: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। केजरीवार को गुरुवार को ईडी के समक्ष उपस्थित होना था हालांकि सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं होंगे।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन का जवाब भेज दिया है और ईडी की नोटिस को राजनीति से प्रेरित और गैर कानूनी बताया है। उन्होंने कहा है कि नोटिस बीजेपी के कहने पर भेजा गया, ताकि वे चार राज्यों में चुनाव प्रचार पर नहीं जा सकें। उन्होंने ईडी से इस नोटिस को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच ईडी कर रही है। इस मामले में जांच एजेंसी पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी मामले में ईडी ने समन भेजकर केजरीवाल को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर बुलाया था लेकिन केजरीवाल ने जाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि ईडी केजरीवाल को दूसरा समन जारी कर सकती है।