1st Bihar Published by: Updated Apr 01, 2020, 2:06:53 PM
- फ़ोटो
DESK: कोरोना का कहर शहर-शहर फैलता जा रहा है। इस बीच देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की खबर आयी है। यह प्रदेश में किसी कोरोना पॉजिटिव की पहली मौत है। जिस युवक की मौत हुई है उसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है।
यूपी के गोरखपुर जिले से पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की खबर आ रही है। केजीएमयू अस्पताल के मुताबिक गोरखपुर से जो सैम्पल आया था वह जांच में पॉजिटिव मिला है। गोरखपुर में हुई जांच भी सही थी लेकिन इसको केजीएमयू से क्रॉस चेक होना था।
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज की सोमवार को मौत हो गई थी। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कोरोना बताया गया था। बताया जा रहा है कि जिस युवक की मौत हुई थी वो महाराष्ट्र के मुंबई से कुछ दिन पहले लौटा था। उसकी तबीयत खराब होने के बाद उसका सामान्य इलाज हो रहा था। इलाज के कई दिन बाद कोरोना का टेस्ट कराया गया था लेकिन उसकी रिपोर्ट पहले पॉजिटिव नहीं आई थी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...