1st Bihar Published by: Updated May 28, 2020, 9:05:13 AM
- फ़ोटो
DELHI: अभी-अभी जारी आंकडों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6566 नये केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 194 लोगों ने दम तोड़ दिया।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा अभी-अभी जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों का संख्या 1,58,333 तक पहुंच गयी है। वहीं 4531 लोगों की मौत इससे हुई है।
आंकड़ों के मुताबिक देश में इस वक्त 86110 केस एक्टिव हैं जबकि 67692 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक होकर घर लौट गये हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6566 नये केस सामने आए हैं जबकि 24 घंटे में कोरोना से 194 की मौत हुई है।