सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
1st Bihar Published by: Updated Fri, 04 Nov 2022 08:12:15 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का चौथा स्थापना दिवस शुक्रवार को पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने केक काटकर पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामना दी। इस मौके पर पार्टी कार्यालयों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में ‘एक दीया पार्टी के नाम’ से प्रज्वलित किया।
पटना के 6 स्टैंड रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत का ही नतीजा है कि आज वीआईपी बिहार की राजनीति को दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि आज से चार साल पहले इस पार्टी की स्थापना हुई थी। उस दौर में पार्टी की पहचान तक नहीं थी, लेकिन इतने कम समय में संघर्ष की बदौलत पार्टी ने राज्य में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी की प्राथमिकता सत्ता कभी नहीं रही है और आगे भी पार्टी उन्हीं प्राथमिकताओं को लेकर आगे बढ़ेगी जिसमें संघर्ष के जरिए गरीब तबके के लोगों का कल्याण हो सके। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज के लिए यह गौरव की बात है कि कल तक जिसे लोग मात्र मछली मारने वाला समाज मानते थे और राजनीति में जिन्हें हिस्सेदारी नहीं दी जाती थी। आज वहीं समाज बिहार की सियासत में अपना झंडा गाड दिया है।
मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि आने वाले समय में VIP के बिना कोई भी दल बिहार की सत्ता तक नहीं पहुंच सकेगा। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि हम एकजुट होंगे तभी अपने अधिकार की लड़ाई लड सकेंगे और विजय हासिल कर सकेंगे। इस मौके पर पार्टी के बिहार अध्यक्ष बालगोविंद बिंद, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार चौधरी, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजा राम बिंद, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सहनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।