Hindi News / news / दिवाली की खुशियां मातम में बदली, लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से...

दिवाली की खुशियां मातम में बदली, लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से 3 की मौत, एक की हालत नाजुक

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 29, 2024, 9:25:14 PM

दिवाली की खुशियां मातम में बदली, लाइट लगाने के दौरान करंट लगने से 3 की मौत, एक की हालत नाजुक

- फ़ोटो

DESK: दिवाली की खुशियां अचानक मातम में बदल गयी। दिवाली को लेकर घर में लाइट लगा रहे 3 युवकों की करंट लगने से मौत हो गयी है जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जाता है कि दिवाली पर चार युवक घर में झालर लगा रहे थे। लाइट लगाने के लिए लोहे की सीढ़ी का इस्तेमाल कर रहे थे। तभी लोहे की सीढ़ी में करंट आ गया और यह घटना हुई। इस घटना से दिवाली की खुशियां अचानक मातम में तब्दिल हो गयी। घटना छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की है जहां सरगांव थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतकों की पहचान 20 वर्षीय राम साहू,15 वर्षीय अर्जुन यादव और प्रियांशु यादव के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान 20 वर्षीय शिव पांडेय के तौर पर हुई है। घायल का इलाज CIMS रेफर किया गया है। फर्स्ट बिहार अपने पाठकों से यह अपील करता है कि दिवाली में सिरिज बल्ब और झालर लगाने के दौरान सावधानी बरतें क्योंकि जरा सी लापरवाही से जान तक जा सकती है। सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने के कारण छत्तीसगढ़ में यह घटना हुई। इस घटना से मृतकों के घर में मातम का माहौल है। दिवाली की खुशियां अचानक गम में बदल गयी है।