भारत का पाकिस्तान के लाहौर पर बड़ा हमला...पाकिस्तानी एयर डिफेंस हुआ तबाह भारत ने पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट गिराये, दो JF-17 और एक F-16... पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान भी ध्वस्त मुंडेश्वरी कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन में सेमिनार, डॉ. मोहम्मद शरीफ ने दी विस्तृत जानकारी समस्तीपुर में बोले मुकेश सहनी..बिहार पुलिस जनता की रक्षक नहीं भक्षक बन चुकी है नीतीश के गांव कल्याण बिगहा से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत, 11 मई से जन सुराज पार्टी चलाएगा यह मुहिम BIHAR: जमुई में पाकिस्तानी समर्थक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखना पड़ गया महंगा पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब: कर्नल सोफिया बोलीं..PAK ने हमले की कोशिश की तब हमने लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम उड़ाया हैदराबाद में कराची बेकरी के नाम पर विवाद: शॉप का नाम बदलने की मांग, मालिक ने कहा..हम भारतीय ब्रांड हैं, पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं Bihar News: बिहार के इस कस्बे को मिला शहर का दर्जा, बना नया नगर पंचायत; अब मिलेगी शहरी सुविधाएं PATNA: पटना पहुंचे बीजेपी बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, दिलीप जायसवाल ने किया स्वागत
1st Bihar Published by: Updated Sun, 17 Apr 2022 05:40:56 PM IST
- फ़ोटो
DESK: घर में शादी का माहौल था। सुबह से ही लोग इसकी तैयारी में जुटे हुए थे। हलवाई मेहमानों के लिए खाना बनाने में लगे थे। पूरे घर का खूबसुरत तरीके से सजाया गया था। शादी को लेकर लड़की के परिवारवालों में खुशी का माहौल था। लेकिन जब शाम में बारात आने का समय हुआ तब कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद सन्नाटा पसर गया। सज संवर कर बैठी दुल्हन बारात आने का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हा तो नहीं आया उसके गायब होने की सूचना जरूर आ गयी।
बारात निकलने से पहले दूल्हा साइकिल लेकर घर से निकला था लेकिन वह लौट कर नहीं आया। बारात जाने से पहले दूल्हे राजा के गायब होने का मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सामने आया है। अचानक दूल्हे के गायब होने के बाद वर और वधू दोनों पक्ष की तरफ से गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। दूल्हे के घर से लापता होने से परिजनों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन दूल्हे राजा का पता नहीं चल सका।
मिली जानकारी के अनुसार शादी का कार्यक्रम बीते शनिवार को था। जहां चौखटा निवासी अंगने लाल के बेटे रविकांत की बारात चंदौवा के रहने वाले कामता प्रसाद के घर जानी थी। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि शादी में हर एक मांग को पूरा किया गया था। इसके बावजूद लड़का शादी से पहले गायब हो गया। दूल्हे के गायब होने के बाद परिजनों में सन्नाटा पसर गया। शादी में शामिल होने आए गेस्ट घंटों इंतजार के बाद अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गये।