1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 18, 2019, 3:27:58 PM
- फ़ोटो
PATNA: सिमुलतला स्कूल में क्लास छह के नामांकन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए 20 अगस्त को डमी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. हालांकि इस एडमिट कार्ड में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उसमें सुधार किया जा सकता है. स्टूडेंट के लिए यह एडमिट कार्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट www.biharboard.online पर जारी किया जाएगा. इस डमी एडमिट कार्ड में स्टूडेंट 20 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक ऑनलाइन सुधार करवा सकते हैं. इस मामले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि डमी एडमिट कार्ड में लिखी जानाकारी के मिलान के दौरान अभ्यर्थियों या उनके अभिभावक को विद्यार्थी के नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जाति कोटि और फोटो में अगर किसी प्रकार की त्रुटि पायी जाती है तो वे अपने USER ID और Password की मदद से उसमें online सुधार करा सकते हैं.