ब्रेकिंग न्यूज़

एक्टर प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिल्ली ब्लास्ट पर बोले तेजस्वी यादव, "देश की राजधानी में ऐसा विस्फोट चिंताजनक, केंद्र सरकार दोषियों पर करे सख्त कार्रवाई" दिल्ली में ब्लास्ट के बाद LNJP हॉस्पिटल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात फेसबुक पर LIVE आकर तेजस्वी यादव ने की अपील, “20 साल NDA को मिला, बस 20 महीने हमें दीजिए” दिल्ली धमाके में अब तक 10 लोगों की दर्दनाक मौत, दो दर्जन लोग घायल, PM मोदी ने की अमित शाह से बात दिल्ली धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिल्ली कार ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत की पुष्टि, 12 घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट, मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट, मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन, नकली नोट और हेरोइन के साथ पकड़ा गया नाबालिग

दुर्गा पूजा के बाद मिल सकता है नया BJP अध्यक्ष, 6 लोगों के नामों की चर्चा, 14 October को पूरा हो रहा संजय जायसवाल का कार्यकाल

1st Bihar Published by: Updated Wed, 28 Sep 2022 08:30:54 PM IST

दुर्गा पूजा के बाद मिल सकता है नया BJP अध्यक्ष, 6 लोगों के नामों की चर्चा, 14 October को पूरा हो रहा संजय जायसवाल का कार्यकाल

- फ़ोटो

DESK: राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अब बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इस बात की चर्चा शुरू हो गयी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव पर भी सबकी नजरें टिकी हुई है। बता दें कि बिहार बीजेपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कार्यकाल 14 अक्टूबर को ही पूरा हो जाएगा। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि दुर्गा पूजा के बाद बिहार बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। अति पिछड़ा और दलित समाज के नेताओं पर पार्टी की नजर टिकी हुई है। हालांकि इसकी रेस में 6 नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए संभावित दावेदारों में सबसे पहला नाम पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया का है। पटना में दीघा से संजीव चौरसिया विधायक हैं। संजीव चौरसिया राज्यपाल गंगा प्रसाद के पुत्र हैं। वे उत्तर प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी भी हैं। इसी वर्ग से आने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता भी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। 


इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चल रहा है। जबकि अति पिछड़ा समाज से आने वाले मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद और अररिया सांसद प्रदीप सिंह के नामों की भी चर्चा में हैं। पूर्णिया में जनभावना रैली के बाद प्रदीप सिंह चर्चा में आए हैं। वही पूर्व मंत्री जनक राम और संजय पासवान का भी नाम सुर्खियों में है। दोनों दलित समुदाय से आते हैं। 


अब देखना यह होगा कि संजय जायसवाल को कार्यकाल विस्तार मिलता है या नहीं। यदि ऐसा हुआ तो दोबारा अध्यक्ष बनने वाले वे दूसरे व्यक्ति होंगे। इससे पहले चुनाव जीतकर दो बार प्रदेश अध्यक्ष बनने का रिकार्ड पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव के नाम है।