1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 03, 2019, 4:36:00 PM
- फ़ोटो
PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां आठ IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. आर एल चौंग्थू को सारण का कमिश्नर बनाया गया है. साथ ही आनंद किशोर को पटना प्रमंडल के आयुक्त के तौर पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं उदय सिंह कुमावत को पर्यटन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. जबकि आईएएस रवि भाई परमार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. एन सरवण कुमार को कृषि विभाग का सचिव बनाया गया है. जबकि गोपाल मीणा को लघु जल संसाधन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है. संजय दुबे ग्रामीण कार्य के अपर सचिव बनाए गए हैं. श्याम बिहारी मीणा को अगले आदेश तक आपदा प्रबंधन विभाग का उप सचिव बनाया गया है.