1st Bihar Published by: Updated May 02, 2020, 3:49:26 PM
- फ़ोटो
DELHI : केन्द्र सरकार लॉकडाउन के बीच देश में फंसे 193 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके वतन भेजेगी। कोविड -19 लॉकडाउन के कारण भारत के 10 राज्यों में फंसे 193 पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी-वाघा क्रॉसिंग से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है।
पाकिस्तानी नागरिकों को मंगलवार 5 मई की सुबह अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहुंचने के लिए कहा गया है। यहां उनकी वापसी की औपचारिकता आव्रजन और सीमा चौकी पर शुरू होगी।पाकिस्तान हाईकमीशन ने भारत से देश के विभिन्न हिस्सों से अपने नागरिकों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने में मदद करने का अनुरोध किया था। कोरोना लॉकडाउन के बीच देश से बाहर भेजे जाने वाले पाकिस्तानी नागरिकों का यह दूसरा बड़ा समूह है।
अप्रैल में पाकिस्तान लौटने वाला अंतिम समूह बहुत छोटा था और इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से निकले लोग शामिल थे। मंगलवार को लोगों को भेजे जाने वाली इस एक्सरसाइज में 10 राज्यों के 25 जिलों में रहने वाले 193 लोग शामिल हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...