सीएम अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना के लाभुकों का 15 अगस्त तक हो रजिस्ट्रेशन, उद्योग मंत्री श्याम रजक ने दिए निर्देश

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 24, 2019, 8:33:46 PM

सीएम अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना के लाभुकों का 15 अगस्त तक हो रजिस्ट्रेशन, उद्योग मंत्री श्याम रजक ने दिए निर्देश

- फ़ोटो

PATNA: सूबे के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति योजना के तहत वैसे लाभुकों को जिन्होंने पहली किश्त पा ली है वैसे लाभुकों का 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि महाप्रबंधक ऐसे लाभार्थियों का तय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करेंगे. उद्योग मंत्री ने कहा कि अभी तक इस योजना का लाभ लेने के लिए चालीस हजार लोगों का आवेदन मिला है.  ऐसे में इन आवेदनों की जल्द जांच कराकर उसे चयन समिति के पास रखा जाए. अगर किसी आवेदक के आवेदन में गलतियां पायीं जाती हैं तो वैसे आवेदकों को जानकारी दिलाने के लिए उसे सूचित किया जाए साथ ही इसके लिए समाचार पत्रों की भी मदद ली जाए. श्याम रजक ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस योजना में बांस की टोकरी बनाने वालों को भी शामिल किया जाना चाहिए जिससे उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके. दरअसल सीएम अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना का मकसद योग्य युवक और युवतियों को उद्यमी बनाकर उसे रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ना है.