ब्रेकिंग न्यूज़

Unique Party Trend: बिना दूल्हा-दुल्हन के हो रही शादी! दिल्ली में सामने आया नया ट्रेंड, जानिए.. Life Style: गर्मियों में इसके पत्तों का सेवन क्यों है जरूरी? जानिए.. इसके 5 चमत्कारी फायदे Bihar Politics on caste census: जाति जनगणना पर क्रेडिट की मची होड़: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का हमला, बोले— तेजस्वी सिर्फ मौके की तलाश में रहते हैं! Samastipur Snake Catcher: नहीं रहे 'सांपों के मसीहा' जय सहनी, जिनकी जिंदगी बचाने को रहते थे हमेशा तत्पर, उन्हीं में से एक ने ले ली जान Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए क्यों बच्चे बनाने लगते हैं दूरियां Bihar Assembly Election 2025: जहानाबाद में बिछने लगी बिसात...NDA में किसके खाते में जाएगी सीट ? दर्जन भर हैं दावेदार..किनका टिकट होगा फाइनल,जानें... IPL2025: "हमें विनम्र बने रहने की जरुरत", अंकतालिका में टॉप पर जाने के बाद हार्दिक और सूर्या का बड़ा बयान, फैंस बोले "ये दोनों MI के पिलर हैं" Made in India: डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका में 'मेड इन इंडिया' की गूंज! Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार! Bihar Politics: "नीतीश को साइडलाइन करने की हिम्मत किसी में नहीं": मनोज तिवारी.. चिराग के भविष्य और पवन सिंह के BJP में आने पर भी बोले

एल्विश के बाद पुलिस के निशाने पर आए मुनव्वर, हुक्का बार रेड में अरेस्ट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 27 Mar 2024 08:51:26 AM IST

एल्विश के बाद पुलिस के निशाने पर आए मुनव्वर, हुक्का बार रेड में अरेस्ट

- फ़ोटो

DESK : बिग बॉस' के विनर्स पर लगता है इन दिनों पुलिस की कड़ी नजर है। पहले एल्विश यादव और अब मुनव्वर फारूकी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मशहूर कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी भी अब पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। एल्विश यादव के बाद उन्हें एक केस में हिरासत में लिया गया है। मुनव्वर को हुक्का बार रेड केस में हिरासत में लिया गया। उन्हें 13 अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया था।


हालांकि, खबरें हैं कि केस दर्ज होने के बाद उन्हें जाने दिया गया। फारूकी समेत हिरासत में लिए गए अन्य लोगों के खिलाफ सिगरेट्स एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट 2003 के तहत मामला दर्ज हुआ है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रेड के दौरान फारूकी हुक्का बार में ही मौजूद थे और उनका मेडिकल भी कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि बाद में उन्हें जाने दिया गया। 


पुलिस ने बोरा बाजार स्थित साबलान हुक्का बार पर रेड की थी।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया, 'हमारी टीम ने यह जानकारी मिलने पर हुक्का बार में रेड की थी कि वहां लोग हर्बल हुक्का की आड़ में तंबाकू हुक्का का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर यह साबित हो जाता है कि तंबाकू हुक्का का इस्तेमाल हुआ है, तो उनके खिलाफ COTPA के तहत मामला दर्ज होगा।'