1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 29, 2019, 3:13:51 PM
- फ़ोटो
PATNA : शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त है. हाईकोर्ट ने जिला प्रसाशन को इस पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज सोमवार को जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने का मुहिम चलाया. स्टेशन, राजापुर पुल, जीपीओ समेत अन्य जगहों पर सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाया गया. डीएम कुमार रवि ने बताया कि जिला प्रशासन और नगर नगर की टीम हर रोज पटना के सड़कों पर फैले अतिक्रमण को हटाएगी. डीएम ने कहा कि अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त भी किया जाएगा. इसके साथ ही डीएम ने बताया कि जहां की सड़कें खराब होंगी उसे पथ निर्माण विभाग के सहयोग से बनवाया जाएगा. इसके साथ ही सड़क किनारे पोधा भी लगवाने का काम किया जाएगा.