IGIMS में गार्ड ने बिजली विभाग के जेई को पीटा, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 08, 2019, 4:52:42 PM

IGIMS में गार्ड ने बिजली विभाग के जेई को पीटा, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां IGIMS के गार्ड के ऊपर बिजली विभाग के जूनियर इंजिनियर को पीटने का आरोप लगा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना शास्त्री नगर थाना इलाके के इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की है. जहां गार्ड और बिजली विभाग के जूनियर इंजिनियर के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि जूनियर इंजीनियर को गार्ड ने जमकर पीटा है. बिजली विभाग के जेई थाने में शिकायत करते हुए कहा कि मेंटेनेंस के काम में थोड़ा देर होने को लेकर गुस्साए गार्ड ने उसकी पिटाई की है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट