Hindi News / news / Flipkart के पिकअप सेंटर से 15 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना...

Flipkart के पिकअप सेंटर से 15 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Sep 23, 2021, 4:36:58 PM

Flipkart के पिकअप सेंटर से 15 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां लूट की बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। अपराधियों ने फ्लिपकार्ट के पिकअप सेंटर को निशाना बनाया है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर कर्मचारी से 15 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल पुलिस दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।  


बिहार में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ नहीं है शायद इसीलिए अपराधी एक के बाद एक क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वही अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस भी नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला पटना के फुलवारीशरीफ के एम्स-नौबतपुर रोड का है। 


जहां फ्लिपकार्ट कंपनी के पिकअप सेंटर पर आए अपराधियों ने कंपनी के कर्मचारी से 15 लाख रुपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लिपकार्ट कंपनी के कर्मचारियों से बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी ली। 


फिलहाल पुलिस ऑफिस में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुट गयी है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।