ब्रेकिंग न्यूज़

एक्टर प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिल्ली ब्लास्ट पर बोले तेजस्वी यादव, "देश की राजधानी में ऐसा विस्फोट चिंताजनक, केंद्र सरकार दोषियों पर करे सख्त कार्रवाई" दिल्ली में ब्लास्ट के बाद LNJP हॉस्पिटल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात फेसबुक पर LIVE आकर तेजस्वी यादव ने की अपील, “20 साल NDA को मिला, बस 20 महीने हमें दीजिए” दिल्ली धमाके में अब तक 10 लोगों की दर्दनाक मौत, दो दर्जन लोग घायल, PM मोदी ने की अमित शाह से बात दिल्ली धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिल्ली कार ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत की पुष्टि, 12 घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट, मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट, मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन, नकली नोट और हेरोइन के साथ पकड़ा गया नाबालिग

दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद दानिश रिजवान ने दिया हम से इस्तीफा, संतोष सुमन बोले.. अभी पार्टी ने फैसला नहीं लिया

1st Bihar Published by: Updated Sun, 18 Sep 2022 11:51:50 AM IST

दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद दानिश रिजवान ने दिया हम से इस्तीफा, संतोष सुमन बोले.. अभी पार्टी ने फैसला नहीं लिया

- फ़ोटो

PATNA : 11 साल पुराने एक मामले में दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता दानिश रिजवान इस वक्त चर्चा में है दानिश रिजवान के ऊपर एक आदिवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में 14 सितंबर को पटना के सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि एक 11 साल पहले दानिश रिजवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया पूर्व में भी कई लोगों के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है।




अपने ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद दानिश रिजवान ने नैतिकता के आधार पर पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है। दानिश रिजवान के इस्तीफे के बारे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष सुमन ने मीडिया को जानकारी दी है। हम अध्यक्ष संतोष सुमन में कहा है कि दानिश रिजवान के मामले में कानून अपना काम करेगा अगर वह दोषी होंगे तो कानून अपना रास्ता तय करेगा और निर्दोष होंगे तो उनका कुछ भी नहीं बिगड़ने वाला। संतोष सुमन ने कहा कि नैतिकता के आधार पर दानिश रिजवान में आरोप लगने के तत्काल बाद अपना इस्तीफा भेज दिया था। हालांकि पार्टी ने अब तक उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं किया है।




दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के मुताबिक के 11 साल पहले जब वह पटना आई थी उस वक्त दानिश एक टीवी पत्रकार थे और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में यह महिला जेल चली गई और जेल में ही इसे अपने गर्भवती होने की जानकारी मिली। अब इस महिला का आरोप है कि दानिश उसके बच्चे के पिता हैं। वह डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है। दानिश रिजवान ने अपने ऊपर लगे आरोपों के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। दानिश के मुताबिक वह हर तरह की जांच को तैयार हैं और कानून को पूरा सहयोग भी करेंगे।




दानिश पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला लगभग एक दशक पहले खूब सुर्खियों में रही थी। कई लोगों के ऊपर इस महिला ने पहले भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एक मामले में दुष्कर्म का आरोप जिस व्यक्ति पर लगाया गया वह 2017 में बरी भी हो चुका है। न्यायालय ने कई आरोपियों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया था जिस पर इसी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।