Hindi News / news / गंडक नदी के दबाव से टूटा रिंग बांध, गोपालगंज के कई गांव में...

गंडक नदी के दबाव से टूटा रिंग बांध, गोपालगंज के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी

1st Bihar Published by: Updated Oct 10, 2022, 4:52:56 PM

गंडक नदी के दबाव से टूटा रिंग बांध, गोपालगंज के कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी

- फ़ोटो

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गंडक नदी के दबाव के कारण रिंग बांध टूट गया जिसके कारण कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सिधवलिया के शीतलपुर गांव में अचानक पानी घुसने से गांव के लोग काफी दहशत में हैं। वहीं आस-पास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। 


गौरतलब है कि नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण गंडक नदी उफान पर है। गंडक नदी के दबाव के कारण सिधवालिया के पास बना रिंग बांध अचानक टूट गया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


लोग जब तक समझ पाते तब तक पानी गांव में प्रवेश कर गयी। चारों तरफ बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पानी से बचने के लिए लोग तटबंध पर चले गये जहां सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक कोई भी अधिकारी बाढ़ पीड़ितों को देखने नहीं पहुंचा। लोग अपने-अपने परिवार के साथ मदद की आस लगाएं बैठे हैं।