Bihar News: गया में कुख्यात नक्सली बसंत महतो गिरफ्तार, 9 साल पहले CRPF की बस को बम से उड़ाने का आरोप

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 19, 2024, 8:23:16 PM

Bihar News: गया में कुख्यात नक्सली बसंत महतो गिरफ्तार, 9 साल पहले CRPF की बस को बम से उड़ाने का आरोप

- फ़ोटो

GAYA: CRPF के बस को बम से उड़ाने वाला नक्सली बसंत महतो को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों और नक्सलियों का सफाया को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत डुमरिया के भदवर थाना क्षेत्र से पुलिस ने कुख्यात नक्सली बसंत महतो को गिरफ्तार किया है। 


एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 2015 में नक्सलियों ने आईईडी बम लगाकर सीआरपीएफ की मिनी बस को उड़ा दिया था। जिसमें कुछ जवान शहीद हुए थे। नक्सली बसंत महतो भी इसमें शामिल था। इस मामले में 8 नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन बसंत महतो फरार चल रहा था जिसे आज दबोचा गया है। बसंत महतो 9 साल से फरार था। डुमरिया थाने की पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।