1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 08, 2023, 6:55:42 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में बीते एक जून को अपराधियों ने सिपाही के कमरे में घुसकर उनकी सर्विस पिस्टल लूटी गयी थी। इस मामले का आज खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। लापरवाही के आरोप में कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
पटना एसएसपी ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि महिला ने एक शख्स के बारे में अपराधियों को बताया था कि उसके पास बहुत संपत्ति है। इसके घर हमला करोंगे तब किस्मत बदल जाएगी।
जिसके बाद दिये गये पते पर पहुंचने के बजाये अपराधी एक सिपाही के घर में घुस गया और वहां रखे पिस्टल को हथियार के बल पर लूट लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की गयी जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका।
पुलिस ने महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटे गये पिस्टल और हथियार-कारतूस को बरामद कर लिया है। आठ में से 6 का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अपराधियों में मुकेश, सन्नी, बच्चन पटेल, गणेश, रणधीर, मुन्ना के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। सभी अपराधियों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से हुई है।