सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
1st Bihar Published by: Updated Sat, 12 Nov 2022 05:56:44 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के लोग भी लगातार सवाल उठा रहे हैं। सरकार के सहयोगी दल चाहे वह खुद जेडीयू हो या आरजेडी, हम, कांग्रस या वामदल, एक के बाद एक सभी दलों के नेता शराबबंदी को फेल बता रहे हैं। शराबबंदी को लेकर मचे घमासान के बीच पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार से बड़ी मांग कर दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में अगर शराबबंदी फेल हो गई है तो सरकार को इसे वापस ले लेना चाहिए।
दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि राज्यभर में पूरे एक साल की खबरों को संकलित कर देखने की जरूरत है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर प्रयास कर रहे हैं तो राज्य में शराबबंदी क्यों नहीं हो रही है। विपक्ष की बात तो दूर अब तो सरकार के सहयोगी दल भी शराबबंदी पर सवाल उठाने लगे हैं। खुद नीतीश कुमार की पार्टी के लोग यह बात कह रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो गई है तो सरकार को इसे वापस ले लेना चाहिए।
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी करने वाले TMC के मंत्री अखिल गिरि पर हमला बोलते हुए कहा है कि देश के संवैधानिक पद पर बैठी राष्ट्रपति के बारे में इस तरह के शब्द कहीं से भी सही नहीं है। राजनीति हो या सामाजिकता हो शब्दों की गरिमा होनी चाहिए। राष्ट्रपति एक संवैधानिक पद है। चाहे टीएमसी का मंत्री हो चाहे और कोई भी हो उसकी गरिमा को धूमिल करने का अधिकार किसी को नहीं है। इसके लिए न तो टीएमसी के नेता ने माफी मांगी और ना ही उनके दल के किसी नेता ने ही देश से माफी मांगी। इसका सीधा मतलब है कि जान बूझकर वहां के मुख्यमंत्री के इशारों पर टीएमसी नेता ने ऐसी अभ्रद्र टिप्पणी की है।
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी कर ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अखिल गिरि विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने नंदीग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्प्णी की है। उन्होंने कहा, हम लोग किसी को उनकी शक्ल-सूरत से नहीं आंकते। हम राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि का यह भाषण कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस कारण अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी किरकिरी हो रही है।
वहीं हिमाचल में चुनाव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहा कि परिणाम तो 8 दिसंबर को आएगा लेकिन पहली बार जैसे उत्तर प्रदेश में 37 साल का रिकॉर्ड बदला और योगी दोबारा मुख्यमंत्री बनें वैसे ही हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा।