1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 26, 2019, 9:45:50 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: ख़बर गोपालगंज से है, जहां कलयुगी बेटे ने अपनी मां की ही हत्या कर दी. जमीन विवाद में बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया. घटना बरौली के कमालपुर की है. बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद को लेकर भाइयों में लड़ाई हो रही थी, बेटों के झगड़े में बीच-बचाव करने मां गई. तभी बेटे ने मां की हत्या कर दी. कलयुगी बेटे के इस करतूत से पूरा गांव शर्मसार है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. गोपालगंज से मेराज की रिपोर्ट