Hindi News / news / Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली-NCR में फिर से GRAP-3 लागू, जानिए.. इस दौरान कौन...

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली-NCR में फिर से GRAP-3 लागू, जानिए.. इस दौरान कौन सी चीजें रहेंगी बैन

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 16, 2024, 3:36:33 PM

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली-NCR में फिर से GRAP-3 लागू, जानिए.. इस दौरान कौन सी चीजें रहेंगी बैन

- फ़ोटो

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण (Pollution in delhi) से हालात बिगड़ने लगे हैं। हालात को काबू में करने के लिए एक बार फिर से दिल्ली में ग्रैप तीन(GRAP-3) लागू कर दिया गया है। इस दौरान कई तरह के प्रतिबंध (BAN) भी लगाए गए हैं।


दरअसल, राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। हवा की धीमी गति और मौसम की परिस्थितियों की वजह से AQI बेहद खराब श्रेणी के उच्च स्तर पर जा पहुंचा है। जिसके कारण एक बार फिर से GRAP-3 लागू करना पड़ा है।


GRAP-3 लागू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में 5वीं तक के स्कूल हाइब्रिड मोड में चलेंगे। इसके साथ ही साथ छोटी मालवाहक गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े मालवाहक गाड़ियों के परिचालन पर छूट रहेगी।


इस दौरान बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाली गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों की ऑफिस टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला ले सकती है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से हालात काफी खराब हो गए थे।