Hindi News / news / गुजरात में फिर कांपी धरती, अमरेली में महसूस किये गये भूकंप के झटके

गुजरात में फिर कांपी धरती, अमरेली में महसूस किये गये भूकंप के झटके

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 27, 2024, 6:44:40 PM

गुजरात में फिर कांपी धरती, अमरेली में महसूस किये गये भूकंप के झटके

- फ़ोटो

DESK: गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गयी है जो अमरेली में महसूस किया गया।


इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी और लोग अपने-अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल गये। हालांकि भूकम्प के झटके से किसी तरह का नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 


बता दें कि इससे पहले 17 अक्टूबर को गुजरात के कच्छ जिले में भूकम्प के झटके महसूस किये गये थे। कच्छ में सुबह करीब 3.54 में भूकंप आया जिसकी तीव्रता 4 रिएक्टर स्केल थी। जिसका केंद्र बिंदु कच्छ के खावडा से करीब 47 किलोमीटर उत्तर पूर्व थी।