Hindi News / news / बड़ा पुल हादसा: बन रहे फ्लाईओवर का स्लैब गिरा, बिहार के 4 मजदूर...

बड़ा पुल हादसा: बन रहे फ्लाईओवर का स्लैब गिरा, बिहार के 4 मजदूर सहित 10 लोग घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 21, 2023, 9:49:34 AM

बड़ा पुल हादसा: बन रहे फ्लाईओवर का स्लैब गिरा, बिहार के 4 मजदूर सहित 10 लोग घायल

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त बड़ी खबर हैदराबाद से आ रही है जहां बड़ा पुल हादसा हुआ है. बतया जा रहा है बन रहे फ्लाईओवर का स्लैब गिरने से बिहार के 4 मजदूर सहित 10 लोग घायल हो गए है. सभी को आनन फानन में KIMS हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. 


जानकारी के अनुसार यह हादसा हैदराबाद के LB नगर-सागर रोड के पास का है. जहां  बन रहे फ्लाईओवर का स्लैब अचानक गिर गया. जिसमें बिहार के 4 मजदूर सहित 10 लोग घयल हो गया. हादसे में एक इंजनीयर भी घायल हो गया है, जिनका नाम गोपाल कृष्ण बतया जा रहा है. बिहार के रहने वाले पुनीत कुमार, शंकर कुमार, रवि कुमार और जितेन्द्र कुमार घायल हुए है.


वही फ्लाईओवर का स्लैब टूटकर के मामले को लेकर FIR दर्ज करायी गई है. LB नगर के एसएचओ अंजी रेड्डी ने बताया कि धारा 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है. हादसा क्यों और कैसे हुआ? इसकी जांच की जा रही है.