HAM का सदस्यता अभियान आज से होगा शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन करेंगे आगाज

1st Bihar Published by: Updated Oct 10, 2022, 8:13:34 AM

HAM का सदस्यता अभियान आज से होगा शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन करेंगे आगाज

- फ़ोटो

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) की तरफ से आज सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन आज सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। पार्टी ने संगठन को धारदार बनाने और जनता के बीच अपना विस्तार मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है। सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी




10 अक्टूबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी ने 20 लाख लोगों को अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है।




पार्टी के नेता डॉ दानिश रिजवान के मुताबिक 10 अक्टूबर से राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली हम पार्टी की सदस्यता अभियान देश के विभिन्न प्रदेशों, जिला, प्रखंड, पंचायत स्तर पर होना है, जिसकी की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन हाथों पटना के लंगर टोली चौराहा (राजा मार्केट) से करेंगे। 10 अक्टूबर से होने वाली सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शास्त्री, श्रवण कुमार, इरफान उल हक जैसे हम पार्टी नेताओं के कुशल नेतृत्व में सदस्यता अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है।