दिल्ली में ब्लास्ट के बाद LNJP हॉस्पिटल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात फेसबुक पर LIVE आकर तेजस्वी यादव ने की अपील, “20 साल NDA को मिला, बस 20 महीने हमें दीजिए” दिल्ली धमाके में अब तक 10 लोगों की दर्दनाक मौत, दो दर्जन लोग घायल, PM मोदी ने की अमित शाह से बात दिल्ली धमाके के बाद बिहार में हाई अलर्ट, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिल्ली कार ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत की पुष्टि, 12 घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट, मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD उम्मीदवार का समर्थक 3 लाख कैश के साथ अरेस्ट, मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन, नकली नोट और हेरोइन के साथ पकड़ा गया नाबालिग Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन, नकली नोट और हेरोइन के साथ पकड़ा गया नाबालिग सिवान में सड़क किनारे मिलीं VVPAT पर्चियां, मनोज झा बोले..दिल बहलाने को ही सही...एक स्पष्टीकरण तो बनता है ना?
1st Bihar Published by: Updated Mon, 10 Oct 2022 12:14:04 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : सपा के संस्थापक और वरिष्ठ समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को स्थगित कर दिया है। 12 अक्टूबर से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी लखनऊ में बुलाई गई थी। इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी लेकिन अब मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद इसे तत्काल स्थगित कर दिया गया है।
हम के नेता दानिश रिजवान ने इस बात की जानकारी दी है। दानिश रिजवान के मुताबिक नेताजी के निधन के बाद पार्टी अपनी संवेदना व्यक्त कर रही है और इसी लिहाज से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को तत्काल स्थगित करने का फैसला लिया गया है। उधर, पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
HAM के संस्थापक संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश अपने धरती पुत्र को नहीं भूल सकता। मुलायम सिंह यादव देश के बहुत बड़े समाजवादी नेता थे। मांझी ने उनके निधन को संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने भी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. दानिश रिजवान, पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. अनिल कुमार, विधायिका ज्योति मांझी, विधायक सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी समेत अन्य नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।