1st Bihar Published by: Updated May 03, 2020, 9:37:33 AM
- फ़ोटो
DESK: सेना के जवानों और आतंकियों के बीच शनिवार की रात से मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर समेत 5 जवान शहीद हो गए है. जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. यह मुठभेड़ श्रीनगर के हंदवाड़ा में हुई है.
बताया जा रहा है कि नॉर्थ कश्मीर में एक घर में सुरक्षा बलों ने हमला बोला था और घर के लोगों को बंधक बना लिया था. इसकी सूचना मिलने के बाद जवानों ने घर को घेर लिया और जवानों ने सुरक्षा बलों को मुक्त करा दिया. लेकिन मुठभेड़ में जवान शहीद हो गए. दो आतंकियों को इस ऑपरेशन में मार गिराया.
इस हमले में 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज, सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन शामिल हैं. आशुतोष शर्मा को पिछले ही साल दूसरी बार सेना मेडल मिला था और वे गार्ड्स रेजिमेंट से थे. फिलहाल इस इलाके में जवानों का सर्च ऑपरेशान जारी है. इस साल अब तक सेना के जवान ने जम्मू कश्मीर के कई एरिया में अब तक 62 आतंकियों को मार गिराया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...