1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 02, 2024, 9:40:22 PM
- फ़ोटो
DESK: हिंदू धर्म में रंगों का त्योहार होली का खास महत्व है। यह पर्व हर साल फाल्गुन की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसके एक दिन पहले होलिका दहन होता है। इस बार 24 को होलिका दहन और 25 को होली है। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण मार्च में ही लगने वाला है जो 25 मार्च सोमवार को होली के दिन लगेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे शुरू होगी और 25 मार्च को दोपहर 12:29 में खत्म हो जाएगी। ऐसे में होलिका दहन 24 मार्च दिन रविवार को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:13 बजे से लेकर 12:27 बजे तक है। जिसके अगले दिन 25 मार्च दिन सोमवार को होली मनाई जाएगी। उसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा।
चंद्र ग्रहण सुबह 10:24 से लेकर दोपहर 03:01 तक रहेगा। लेकिन यह भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण इटली, पुर्तगाल, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन,जैसे देशों में दिखेगा।

