Hindi News / news / होटल के बेसमेंट की खुदाई के दौरान गिरा मिट्टी का टीला, मलबे में...

होटल के बेसमेंट की खुदाई के दौरान गिरा मिट्टी का टीला, मलबे में दबे 11 मजदूर, एक की मौके पर ही मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 06, 2024, 9:48:11 PM

होटल के बेसमेंट की खुदाई के दौरान गिरा मिट्टी का टीला, मलबे में दबे 11 मजदूर, एक की मौके पर ही मौत

- फ़ोटो

DESK: होटल निर्माण के लिए बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी का टीला गिरने से वहां काम कर रहे 11 मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मजदूरों को मिट्टी से बाहर निकाला गया। हालांकि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी। 


इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। रेस्क्यू कर निकाले गये 10 मजदूरों को आनन फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी में की है जहां भेलपुर थाना इलाके में यह हादसा हुआ। इसी इलाके में एक होटल का निर्माण कार्य चल रहा है जहां बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था। खुदाई के काम में सभी मजदूर लगे हुए थे। मृतक मजदूर की पहचान अदलहाट निवासी बब्बू के रूप में हुई है। जबकि सभी घायल मिर्जापुर के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।