1st Bihar Published by: Updated Mar 27, 2020, 3:30:08 PM
- फ़ोटो
DESK : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है क्वारंटाइन नियम का उल्लंघन करने वाले IAS अफसर को पुलिस ने पकड़ लिया है. जूनियर आईएस अधिकारी अनुपम मिश्रा हाल ही में विदेश से हनीमून मनाकर कोटे थे. जिन्हें क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था. यूपी के रहने वाले अनुपम मिश्रा केरल कैडर के आईएस अधिकारी हैं.
आईएस अनुपम मिश्रा को सेल्फ आइसोलेशन में रहने को कहा गया था. लेकिन क्वारंटाइन पीरियड के दौरान कानपुर भागकर आने की सूचना से अफसरों में हड़कंप मच गया था. बता दें कि अनुपम मिश्रा, 2016 बैच के आईएएस अधिकारी है उन्हें हाल ही में कोल्लम ट्रांसफर किया गया था. जहां वह बतौर सब कलेक्टर पद पर तैनात थे.
देश में जब कोरोना वायरस के केस सामने आए, तब अनुपम ने भी अपने सीनियर्स को सूचित किया कि वह विदेश में थे. ऐसे में अधिकारियों ने उन्हें कोल्लम में अपने आधिकारिक निवास पर सेल्फ आइसोलेशन में जाने के लिए कहा था. कोल्लम के जिला कलेक्टर बी अब्दुल नस्सर ने बताया था कि अनुपम से इस बारे में जवाब मांगा है. जब उन्हें आइसोलेशन में जाने के लिए कहा गया, तो वह कानपुर स्थित अपने घर क्यों गए. यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और मैं राज्य सरकार को उसके अधिनियम की रिपोर्ट सौंपूंगा, ताकि आगे की कार्रवाई की जाएगी.
राज्य के मत्स्य पालन मंत्री जे मर्सीकुट्टी, जो कोल्लम जिले के निवासी हैं, ने कहा कि यह सामाजिक प्रतिबद्धता की कमी का एक स्पष्ट मामला है और इसलिए इस तरह के कार्य होते हैं. रिपोर्टों के अनुसार, मिशा की हाल ही में शादी हुई थी और वह हनीमून पर सिंगापुर गए थे. हालांकि तब से वह छुट्टी पर थे मगर भारत वापस आते ही उन्हें सेल्फ आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया था. अधिकारियों ने पाया कि वह अपने निवास पर उपस्थित नहीं थे. रूट मैप मांगने के बाद, पुलिस की मदद से उनको कानपुर में ट्रेस किया गया.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...