Hindi News / news / IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर ED ने फिर मारी रेड, रांची-मुजफ्फरपुर समेत...

IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर ED ने फिर मारी रेड, रांची-मुजफ्फरपुर समेत 6 जगहों पर ED की छापेमारी

1st Bihar Published by: Updated May 24, 2022, 10:05:12 AM

IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर ED ने फिर मारी रेड, रांची-मुजफ्फरपुर समेत 6 जगहों पर ED की छापेमारी

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त IAS पूजा सिंघल से जुड़ी खबर सामने आ रही है. जहां ED ने फिर से सिंघल के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम झारखंड की राजधानी रांची समेत बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.


जानकारी के अनुसार ईडी ने  मनी लॉन्डरिंग मानरेगा घोटाला मामले में सबूतों की तलाश में बिहार के मुजफ्फरपुर में एक जगह और झारखंड में छह जगहों पर छापे मारे है. बता दें आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार झारखंड की निलंबित आईएएस अफसर पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की टीम पूरी कुंडली खंगाल रही है. सूत्रों के अनुसार मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में छापेमारी की है. जहां से ED के हाथ बड़े सुराग लग सकते हैं.


बता दें इसके पहले भी बिहार के मुजफ्फरपुर में छापेमारी हो चुकी है. बिहार के मुजफ्फरपुर में हो रही छापेमारी को लेकर कहा जा रहा है कि कुछ और भी जानकारी यहां से मिल सकती है. मालूम हो निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का बिहार कनेक्शन रहा है. बिहार के मुजफ्फरपुर में पूजा सिंघल का ससुराल है. यहां मिठनपुरा का जगदीशपुरी मोहल्ले में घर है.