1st Bihar Published by: Updated May 26, 2020, 8:56:23 AM
- फ़ोटो
DELHI : अभी-अभी केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1,45,380 पर पहुंच गयी है। वहीं कोरोना से अब तक4167 लोगों मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के अंदर पिछले 24 घंटे में 6,535 नये केस सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे के अंदर 146 मरीजों की मौत हुई है।
देश में मरीजों की कुल संख्या 1,45,380 पर पहुंच गयी है जबकि देश के अंदर अभी एक्टिव केसेज की संख्या 80,772 है जबकि 60,490 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक देश में 4167 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।