Hindi News / news / इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरु से वाराणसी के लिए भरी...

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरु से वाराणसी के लिए भरी थी उड़ान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 04, 2023, 10:02:39 AM

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बेंगलुरु से वाराणसी के लिए भरी थी उड़ान

- फ़ोटो

DESK: तकनीकी खराबी आने के बाद इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E897 ने बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी। हवा के बीच विमान में खराबी आने के बाद तत्काल उसकी लैंडिंग कराई गई।


बेंगलुरु से वाराणसी जा रही फ्लाइट में 137 यात्री सवार थे। नागरिक विमानन महानिदेशालय ने बयान जारी कर कहा है कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं हालांकि, विमान में क्या खराबी आई है इसके बार में जानकारी नहीं दी गई है। सभी यात्रियों के लिए दूसरे विमान से भेजने की बात कही जा रही है।


बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल को दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने के बाद एक कार्गो प्लेन से पक्षी टकरा गया था। जिसके बाद अलर्ट जारी कर उसे वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया था। जांच के दौरान पता चला कि पक्षी के टकराने से प्लेन की विंडशील्ड में दरार आ गई थी। विमान की लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए फुल इमरजेंसी घोषित कर दिया गया था।