1st Bihar Published by: Updated Apr 20, 2020, 5:49:45 PM
- फ़ोटो
DESK: कोरोना वायरस बड़ों के साथ-साथ मासूम बच्चों को भी अपना शिकार बना रहा है. जन्म के दो दिन के बाद ही एक नवजात बच्ची कोरोना पॉजिटिव निकली है. यह मामला राजस्थान के नागौर का है.
पूरा परिवार पॉजिटिव
जिस बच्ची की रिपोर्ट जन्म के दो दिन के बाद पॉजिटिव आई है उसका पूरा परिवार ही कोरोना पॉजिटिव है. बच्ची की मां भी कोरोना पॉजिटिव है. दो दिन पहले जब वह बच्ची को जन्म दिया तो उसकी जांच कराई गई. बताया जा रहा है कि यह का पहला मामला है जब कोई 2 दिन के नवजात को कोरोना हुआ है. जिस एरिया में बच्ची का जन्म हुआ है वह कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है. बच्ची के इसको लेकर पहले से ही चिंचित थे.
देश के कई जगहों पर बच्चे बने शिकार
इससे पहले झुंझुनूं जिले में भी की ढाई माह की बच्ची पॉजिटिव मिली थी. इलाज के बाद वह ठीक हो गई थी. मध्य प्रदेश के इंदौर में ही एक ही परिवार के कई लोग कोरोना पॉजिटिव हुए थे उसमें तीन, पांच और आठ साल के बच्चे भी शामिल थे. गुजरात के जामनगर में 14 माह के बच्चा कोरोना पॉजिटिव निकला था. नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोग पॉजिटिव निकले थे जिसमें 9 माह का एक बच्चा शामिल है. 2 दिन पहले ही दिल्ली में डेढ़ माह के एक बच्चे की कोरोना से मौत हो गई थी.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...